कान की समस्या को कैसे दूर करें?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 16:13

कान में खुजली के लिए घरेलू उपचार

घरेलू उपचार कान में खुजली के कुछ मामलों का इलाज करने में सक्षम हो सकते हैं.

- अगर त्वचा के रूखेपन के कारण कानों में खुजली होती है, तो कान में जैतून के तेल या बेबी ऑयल की कुछ बूंदें डालने से आराम मिलेगा.
- अगर ईयरवैक्स कान को बंद कर रहा है तो भी खुजली हो सकती है. ऐसी स्थिति में बेबी ऑयल की कुछ बूंदें या ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) ईयर ड्रॉप्स वैक्स डाल सकते हैं.
- कानों में खुजली को दूर करने के लिए सूखी बड या तीली का इस्तेमाल ना करें बल्कि जिन्हें सरसों के तेल या किसी अच्छे तेल से गीला करके कान में लगाएंगे तो खुजली में आराम मिलेगा और कानों में नमी आएगी.

- सोरायसिस की वजह से कान में खुजली हो रही है, तो ऐसी स्थिति में ओवर-द-काउंटर दवा का उपयोग करने की आवश्यकता हो सकती है.
- स्विमिंग के कारण कान में पानी गया है तो एल्कोहल युक्त वेनेगर की कुछ बूंदें खुजली से राहत पाने में सक्षम हो सकते हैं. यह कान में अतिरिक्त पानी को सुखाने में भी मदद कर सकता है.
- एलर्जिक राइनाइटिस के कारण खुजली हो रही है तो डाइट में बदलाव करें. इस स्थिति में कुछ फूड खुजली को ट्रिगर करते हैं.
अगर किसी घरेलू उपचार से कोई राहत नहीं मिलती है या यदि गंभीर लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं, जैसे कि कोई दर्द या सुनने की हानि. इसके साथ ही लगातार खुजली भी हो तो अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info